सीहोर। सोमवार, 18 अगस्त 2025 को आवासीय खेलकूद संस्थान में सीहोर जिला स्तरीय आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती श्रीमती रेखा बत्रा भोपाल योगासन स्पोर्ट मेम्बर ने की। महिला पतजंलि योग प्रभारी भी है। योग के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एवं सभी लेागों, छात्रों को योग के प्रति जागरूक करने हेतु योगा की जानकारी आवश्यक है। योग से जुड़े सभी लोगों के लिए म.प्र.योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन योगासन प्रतियोगिता का आयोजन करा रहा है। छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर योगासन प्रतियोगिता में शामिल होने के उद्देश्य से योग में रूचि आवश्यक है। बैठक में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 20 अगस्त 2025 को आवासीय खेलकूद संस्थान में आयोजित किया जायेगा।
प्रतियोगिता हेतु पंजीयन कराना अनिवार्य है, जिसमें 10 से 14 वर्ष सब जुनियर, 14 से 18 वर्ष जुनियर, 18 से 28 वर्ष सीनियर, 28 से 35 वर्ष सीनियर ए, 35 से 45 वर्ष सिनियर बी, 45 से 55 वर्ष सिनियर सी, इनकी उम्र दिनांक 01 जनवरी 2025 को जन्म दिनांक निम्नानुसार होगी। प्रतियोगिता हेतु आधार कार्ड आवश्यक है, पंजीयन शुल्क 200 रूपये रखा गया है। बैठक में प्रमुख रूप से आलोक शर्मा, विकास, विजय राठौर, श्याम विश्वकर्मा, अभिलेख वर्मा, अरूण राठौर, श्रीमती रेखा, मनोज कुमार व्यास, पंकज वर्मा, अरूण राठौर, लेशीश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।








