मुख्यमंत्री से मिले सांसद दर्शन सिंह चौधरी

Join Us

स्टेट हाईवे 22 को नेशनल हाईवे व पचमढ़ी में हवाई सेवाओं को लेकर हुई चर्चा

नर्मदापुरम। भोपाल। नई दिल्ली मध्यप्रदेश भवन में प्रदेश के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुलाकात की। इस अवसर पर सांसद श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री से हरदा से नर्मदापुरम व नर्मदापुरम से करेली स्टेट हाईवे 22 को नेशनल हाईवे में परिवर्तित करने एवं हिलस्टेशन पचमढ़ी में हवाई सेवाएं प्रारंभ करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया।

सांसद ने बताया कि इस फोर लाइन सड़क निर्माण से नेशनल हाईवे से नेशनल हाईवे की कनेक्टिविटी हो जाएंगी। एवं लोकसभा क्षेत्र के पचमढ़ी मटकुली में पर्यटन की दृष्टि से हवाई पट्टी भी अत्यंत आवश्यक है। इससे क्षेत्र के विकास की अपार संभावनाएं है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से चर्चा हो गई है। प्रदेश की ओर से शीघ्र प्रस्ताव भेजने के लिए मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया। इस मौके सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रदेश में किसानों पर्याप्त खाद आपूर्ति को लेकर भी मुख्यमंत्री जी से चर्चा की।

Previous articleमध्यप्रदेश को बनायेंगे मिल्क केपिटल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleसमेरिटंस का छात्र राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित