सीहोर। शहर के उत्कर्ष विद्यालय में देश भक्ति गीतों और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान इनरव्हील अध्यक्ष नेहा विजयवर्गी और रोटरी क्लब अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी इसी उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब और रोटरी क्लब ने उत्कर्ष विद्यालय में देश भक्ति गीतों और चित्रकला का भी आयोजन किया जिसमें बच्चों ने बहुत बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया क्लब की तरफ से फर्स्ट सेकंड थर्ड एंड कंसोलेशन प्राइज दिए गए, इस प्रोग्राम में इनर व्हील सचिव सीमा व्यास, तारा अग्रवाल, बीना कुरियन, नीति ठकराल, आरती ठकराल प्रमिला सिसोदिया, संतोष अग्रवाल शामिल रही।








