राजीव गुजराती के पुन: कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने आयोजित किया स्वागत सम्मान कार्यक्रम

Join Us

 दिन भर लगा रहा बधाई देने वालों का तांता
सीहोर। कांग्रेस पार्टी को ओर अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कांग्रेस हाईमान के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। पार्टी ने वर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती पर पुन: भरोसा जताते हुए उन्हें ही जिले की कमान सौंप दी है। यह फैसला कांग्रेस के लिए रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि सीहोर हमेशा से राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील और निर्णायक जिला रहा है।
राजीव गुजराती की पहचान सिर्फ एक जिला अध्यक्ष तक सीमित नहीं है। वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बेहद करीबी माने जाते हैं। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि पटवारी का सीधा समर्थन उन्हें लगातार मजबूती देता आया है। राजीव नगर पालिका सीहोर के वार्ड क्रमांक 5 से पार्षद हैं और लंबे समय से सक्रिय राजनीति में अपनी जगह बनाए हुए हैं।
जैसे ही राजीव गुजराती का नाम घोषित हुआ, जिले भर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने इसे कांग्रेस के संगठनात्मक भविष्य के लिए बड़ा कदम बताया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और पटाखे फोडकऱ अपनी खुशी जाहिर की। राजीव के समर्थकों का कहना है कि उनकी अगुवाई में सीहोर कांग्रेस पहले से ज्यादा मजबूत होगी और आने वाले चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने की क्षमता रखेगी।
सीहोर जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत सम्मान कार्यक्रम में जिले भर  से उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्री गुजराती का पुष्पहार पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेट कर मीठाई खिलाकर बधाई प्रेषित की है। श्री गुजराती ने अपने स्वागतोत्तर में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार द्वारा मुझे जो प्रत्यक्ष व अप्रतक्ष्य रूप से वरिष्ठजनों का आशीर्वाद व युवा साथियों का स्नेह मिला इसके लिये में आप सभी का ह्दय से आभारी हुआ और आशा व्यक्त करता हु कि आप सभी का स्नेह इसी तरह मुझ बना रहे और हम सब मिलकर पुरी एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत करेगें।

Previous articleकुबेरेश्वरधाम पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
Next articleउत्कर्ष विद्यालय में देश भक्ति गीतों और चित्रकला का आयोजन