पसमांदा मुस्लिम महासंघ एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच द्वारा

Join Us

पत्रकार साथी स्व.श्री लोकेश योगी की कल मनाई जायेगी पुण्युतिथि
सीहोर। पसमांदा मुस्लिम महासंघ एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सीहोर नगर के जुगराज सिंह योगी के सुपुत्र एवं नितेश योगी के बड़े भाई पत्रकारिता जगत में इलेक्ट्रोनिक मीडिया अपनी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निर्भिग्य पत्रकार स्वर्गीय श्री लोकेश योगी (सोनू) जिनका विगत दो वर्ष पूर्व आकस्मिक निधन हो गया था।
जिनको याद करते हुए पसमांदा मुस्लिम महासंघ एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के बेनर तले उनकी द्वितीय पुण्यतिथि कार्यक्रम कल दिनांक 19 अगस्त 2025, दिन मंगलवार को प्रात: 11 स्थानीय तहसील चौराहा गांधी पार्क, सीहोर में आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेगें। पसमांदा मुस्लिम महासंघ एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने सभी प्रिंटि मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धुओं एवं उनके शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि उक्त विनम्र श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्री योगी को श्रद्धासुमन अर्पित करें।

Previous articleउत्कृष्ट सीहोर को मिला पुरस्कार
Next articleकुबेरेश्वरधाम पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु