स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश के सीहोर और टीकमगढ़ जिले के माननीय प्रभारी मंत्री महोदया कृष्णा गौर ने 15 अगस्त को पुलिस लाइन सीहोर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में , शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1, सीहोर के एन सी सी कैडेट्स को अपनी मेहनत और अनुशासन का परिचय देते हुए जूनियर परेड में बालक दल को प्रथम स्थान, और बालिका दल को तृतीय स्थान मिलने पर शुभकामनाएं व बधाई दी। साथ ही पुरस्कार भी प्रदान किया है। यह पुरस्कार शास उत्कृष्ट उमावि सीहोर स्कूल की प्राचार्य महोदया ने दल के साथ माननीय मंत्री महोदय से प्राप्त किया। एन सी सी दल की इस उपलब्धि पर मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि यह पुरस्कार न केवल दल की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि देश के भविष्य के निर्माण में एन सी सी की महत्वपूर्ण भूमिका को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एन सी सी का उद्देश्य युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है, जो इस दल ने अपनी उपलब्धि से साबित कर दिया है । सम्माननीय मंच पर उपस्थित माननीय मंत्री महोदया ने एक्सीलेंस प्रिंसिपल मैडम श्रीमती सुनीता जैन सहित एन सी सी ऑफिसर दिनेश मेवाड़ा, एन सी सी ऑफिसर(गर्ल्स विंग) सविता ठाकुर मैडम व गर्ल्स एनसीसी दल , बॉयज एन सी सी दल को, जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, डी पी सी आर आर उइके,, ए पी सी संजय जादौन , डॉक्टर राजेंद्र देशमुख, डी के राय, संतोष सोनी, एस के पाठक,डॉक्टर देवेंद्र साहू ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।








