मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, भूस्खलन से दो की मौत

Join Us

-कई इलाकों में जलभराव, महाराष्ट्र के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
मुंबई,(ए)। मुंबई में जोरदार बारिश हुई जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। जलभराव से परिवहन ठप हो गया है और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिले शामिल हैं। वहीं नासिक, पुणे, सतारा, जलगांव और गढ़चिरौली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रिपोट्र्स के मुताबिक मुंबई में कुरला, अंधेरी सबवे, चेंबूर, मिलान सबवे, गांधी मार्केट और किंग्स सर्कल समेत कई स्थानों पर जलजमाव हो गया। गांधी मार्केट इलाके में वाहनों की आवाजाही में दिक्कत आ रही है। बीएमसी ने बताया कि मौसम विभाग ने शहर में रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में जब तक जरूरी ना हो घर से बाहर ना निकलें। मौसम विभाग के मुताबिक पालघर में रविवार से बारिश में और तेजी आ सकता है। बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से इस इलाके में भारी बारिश की संभावना है। कोल्हापुर, अमरावती, वर्धा और नागपुर में भी येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को मराठवाड़ा में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा और उत्तरी महाराष्ट्र में मध्यम बारिश हो सकती है। मुंबई की जनकल्याण सोसाइटी में भूस्खलन की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं। शुक्रवार-शनिवार रात में भारी बारिश बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक विखरोली और घाटकोपर में 207 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Previous articleबिहार में वोटर अधिकार यात्रा से पहले बोले राहुल गांधी- जनता जाग गई है, अब चोरी और नहीं चलेगी
Next articleमुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ में बादल फटने से प्रभावित लोगों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की