पंजाब और हिमाचल का संपर्क टूटा, पठानकोट-डलहौज़ी-चंबा नेशनल हाईवे बंद

Join Us

पठानकोट(आरएनएस)। पठानकोट जि़ले के पहाड़ी इलाके में भूस्खलन के कारण पठानकोट-डलहौज़ी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही एक जगह सडक़ भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इतना ही नहीं, एक ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया, लेकिन ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। फि़लहाल, पठानकोट-डलहौज़ी-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है और दोनों तरफ़ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, वहीं पंजाब और हिमाचल का संपर्क टूट गया है।बता दें कि बीती रात से हो रही बारिश के कारण पठानकोट जि़ले के पहाड़ी इलाके में भूस्खलन की घटनाएँ सामने आ रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिन राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है और बारिश सामान्य से ज्यादा हो सकती है। बीते दिन भी कुछ जिलों में बारिश हुई। लुधियाना में 0.2 मिमी, पटियाला में 1.4 मिमी, मोहाली में 3 मिमी और रूपनगर में 10 मिमी। जिससे औसत अधिकतम तापमान में 2.7एष्ट की गिरावट दर्ज की गई।
00

Previous articleइंदौर में भाई को राखी बांधने जा रही गर्भवती की सडक़ हादसे में मौत, गर्भ में पल रहे बच्चे ने भी तोड़ा दम, जीजा अस्पताल में भर्ती
Next articleहाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, आधार-पेन और वोटर आईडी रखने से कोई भारत का नागरिक नहीं बनता