इंदौर में भाई को राखी बांधने जा रही गर्भवती की सडक़ हादसे में मौत, गर्भ में पल रहे बच्चे ने भी तोड़ा दम, जीजा अस्पताल में भर्ती

Join Us

इंदौर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में बेहद दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। रक्षाबंधन पर घर जा रही गर्भवती महिला की सडक़ हादसे में मौत हो गई। उसके गर्भ में पल रहे बच्चे ने इस दुनिया में आने से पहले ही अलविदा कह दिया।
दरअसल, मृतिका बिंदु 9 माह की गर्भवती थी। वह रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जीजा के साथ मायके जा रही थी। चंदन नगर बाईपास ग्राम माचल में अचानक एक गाय उनकी गाड़ी के सामने आ गई। बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि जीजा के ब्रेक लगाते ही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई और बिंदु के सिर में गंभीर चोट आ गई।
हादसा इतना भयानक था कि बिंदु की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक घटना में उसके पेट में पल रहे मासूम को भी डॉक्टर नहीं बचा सके। जीजा सोनू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Previous articleबिहार में बाढ़ का कहर, 17 लाख लोग प्रभावित, उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा रोकी
Next articleपंजाब और हिमाचल का संपर्क टूटा, पठानकोट-डलहौज़ी-चंबा नेशनल हाईवे बंद