भोपाल (आरएनएस)। एकीकरण, अतिमानस, आध्यात्मिक राष्ट्रवाद, शिक्षा और योग के प्रेरक अरविंदो के विचारों पर भारतीय सुरक्षा जन जागरण मंच की भोपाल चैप्टर इकाई 14 अगस्त को एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा जन जागरण मंच भोपाल चैप्टर के अध्यक्ष पूर्व पुलिस महानिदेशक एस के राउत ने बताया कि श्री अरविंदो के विचारों में भारत को आज के संदर्भ में समझने की आवश्यकता है। साथ ही उनका दिग्दर्शन समाज के लिए जरूरी है। श्री राउत ने बताया कि इसी कड़ी में 14 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा जन जागरण मंच, पुरुषार्थ सेवा संगठन और श्री अरविंद सोसाइटी भोपाल संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं। राउत ने बताया कि श्री अरविंदो का विशाल भारत इस विषय पर सतीश चितवार, मनोज शर्मा,अजय बोकिल इस कार्यक्रम में अपने विचार रखेंगे।








