भोपाल(ए)। पुराने शहर के मंगलवारा थाना इलाके में रहने वाले एक युवक को आरोपी ने फोन कर मिलने बुलाया और ग्राउंड के पास पश्चिमी रेलवे कालोनी में उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियो ने युवक के साथ गाली-गलौच करते हुए उससे पांव भी पढ़वाये। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है, फरियाद की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार फरियादी विवेक यादव पिता राजकुमार यादव (20) ने अपनी शिकायत में बताया की वह आजाद मार्केट थाना मंगलवारा में रहता है। बीती 9 अगस्त की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसे दिव्यांश सोनी ने फोन कर कहा की उसे कुछ जरुरी बात करनी है, यह कहते हुए उसने विवेक को ग्राउंड के पास पश्चिमी रेलवे कालोनी मिलने के लिये बुलाया था। जब फरियादी वहा पंहुचा तब दिव्यांश उसे मेन रोड पर खड़ा मिला। दिव्यांश उसके साथ बात करते हुए उसे रेलवे ग्राउंड तक ले गया। और वहॉ उसके साथ लात-घुसो से जमकर मारपीट करते हुए गाली-गलौच करने लगा।
उसके साथ उसके तीन अन्य साथी भी थे, जिन्हें फरियादी नहीं जानता है। मारपीट के दौरान फरियादी के परिचित पवन यादव मौके से निकल रहे थे, जिन्होंने बीच बचाव कर उसे बचाया, इसके बाद आरोपी उसे धमकाते हुए वहॉ से चले गये। बताया गया है कि आरोपियो मारपीट के दौरान फरियादी से पैर पढ़वाये और इसका वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोपी के डर से विवेक ने उस समय शिकायत नहीं की और पवन यादव के साथ घर चला गया। थी, लेकिन बीते दिन वह साहस जुटाकर थाने पहुंचा और आरोपियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। फरियादी का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।








