नई दिल्ली (ए)। ऑस्कर विनिंग ब्रिटिश एक्ट्रेस एम्मा थॉम्पसन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया कि जिस दिन मेरा तलाक हुआ था, उसी दिन ट्रंप ने मुझे फोन करके डेट पर चलने को कहा था। ट्रंप ने मुझे डिनर पर इनवाइट किया था। उन्होंने कहा कि 27 साल पहले अगर मैं ट्रंप का ऑफर कबूल कर लेती तो शायद अमेरिकी इतिहास की दिशा बदल सकती थी।स्विट्जऱलैंड के लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में 8 अगस्त को करियर उपलब्धियों के लिए लेपर्ड क्लब अवॉर्ड लेते हुए एम्मा ने यह वाकया सुनाया। उन्होंने बताया कि उन दिनों वह फिल्म प्राइमरी कलर्स की शूटिंग कर रही थीं, जब उनका फोन बजा। दूसरी ओर से आवाज आई – हैलो, आई एम डोनाल्ड ट्रंप। पहले तो एम्मा को लगा कि कोई मज़ाक कर रहा है, लेकिन ट्रंप ने सीधे निमंत्रण देते हुए कहा – मैं चाहूंगा कि आप मेरे किसी खूबसूरत प्रॉपर्टी पर आएं, शायद हम डिनर कर सकते हैं। एम्मा ने जवाब दिया – ये आपकी मेहरबानी है, मैं आपको जरूर जवाब दूंगी। एम्मा ने बताया, मेरा उसी दिन मेरा तलाक हुआ था। लगता है, उनके पास ऐसे लोगों की लिस्ट होती होगी जिन्हें वो डेट पर बुला सकें,खासकर अच्छी-खासी पर्सनालिटी वाली तलाकशुदा महिलाएं। उन्होंने हंसते हुए कहा – शायद उन्होंने किसी से मेरा नंबर निकाल लिया होगा, ये तो स्टॉकिंग जैसा है। गौरतलब है कि एम्मा ने एक्टर केनेथ ब्राना से पहली शादी की थी। यह शादी 1989 से 1995 तक चली। 2003 में उन्होंने ग्रेग वाइज से फिर शादी की।








