उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वृंदावन में श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से की सौजन्य भेंट

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को सपरिवार वृंदावन की पावन भूमि पर स्थित श्री हित राधा केली कुंज पहुंचकर परम पूज्य वृंदावन रसिक संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इसे एक परम विशिष्ट आध्यात्मिक अनुभूति बताया। उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य प्राप्त होना जनसेवा से अर्जित पुण्य कर्मों का संचित फल है। उन्होंने कहा कि महाराज जी के मुखारविंद से निकला प्रत्येक वचन धर्म का प्रतिमान है और उनके सान्निध्य में बिताया गया प्रत्येक क्षण मन, वचन और कर्म को पवित्र करने वाला है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस भेंट को अपने जीवन की अमूल्य आध्यात्मिक निधि बताते हुए कहा कि पूज्य महाराज जी का आशीर्वाद सदैव उन्हें लोककल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Previous articleमुखर्जी नगर कोलार में रक्षाबंधन की धूम, हजारों बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को बांधी राखी
Next articleयुवक से लूट की कोशिश