मुखर्जी नगर कोलार में रक्षाबंधन की धूम, हजारों बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को बांधी राखी

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। रक्षाबंधन का पर्व पूरे देश और प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को भोपाल की हुजूर विधानसभा के मुखर्जी नगर, कोलार स्थित सेज इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा की कलाई पर राखी बांधी। इस अवसर पर विधायक शर्मा ने कहा कि बहनों का भरोसा ही मेरा सबसे बड़ा सहारा है और जीवनभर इस भरोसे को निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि जब तक सांस चलेगी, बहनों की सेवा और सुरक्षा के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा। किसी बहन के चेहरे पर मायूसी नहीं आने दूंगा और हर बहन का जीवन खुशहाल और सुरक्षित बनाने के लिए काम करता रहूंगा।

Previous articleभारत छोड़ो आंदोलन दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस पर पीसीसी में पुष्पांजलि अर्पित
Next articleउप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वृंदावन में श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से की सौजन्य भेंट