जबलपुर। भाई-बहन के स्नेह व रक्षा का राष्ट्रीय पर्व रक्षा बंधन के अवसर पर स्वामी अशोकनन्द से आशीर्वाद प्राप्त कर सिंधी समाज के तरुण संत देहदानी दिलीप कुमार खत्री उर्फ दिलीपानन्द महाराज ने चंचला बाई कॉलेज स्थित नेत्रहीन कन्या विद्यालय तथा भवरताल स्थित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय केन्द्र पहुंच कर नेत्रहीन कन्याओं व ब्रह्मकुमारी बहनों से राखी बंधवाई। इस दौरान उन्होंने बहनों को उपहार देकर अपना आर्शीवाद दिया और नेत्र दान महादान का संदेश देकर सभी से जनहित में इस अभियान से जुडने की अपील की ताकि नेत्रदान से जरूरतमंद को लाभ मिल सके।








