पेंशनर्स समाज संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय नवजागरण पार्टी के लिये कार्य करने हेतु दिया जा रहा था दबाव
सीहोर। म.प्र.पेंशनर्स समाज संगठन के उप प्रांत अध्यक्ष के पद पर रहते हुए के.एल.बैरागी द्वारा पेंशनर्स हित में कार्य करते हुए अपना दायित्व निभा रहे थे। श्री बैरागी ने बताया कि म.प्र.पेंशनर्स समाज संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विगत दो वर्षों से पेंशनभोगी समाज की भलाई के लिए कोई स्पष्ट नीति या दिशा निर्धारित नहीं की गई है। इसके विपरीत, संगठन ने राजनीतिक दल का गठन किया है और समाज के सदस्यों को उस राजनीतिक दल के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, जो कि पेंशनभोगी समाज की मूल भावना एवं उद्देश्यों के विपरीत है। इस परिस्थिति में मैं स्वयं को नैतिक रूप से असहज महसूस कर रहा हूं और मैं दिनांक 10-08-2025 से पेंशनभोगी समाज से संबंधित सभी जिम्मेदारियों और दायित्वों से स्वयं को अलग कर रहा हूं।
संगठन की इसी विपरीत रिती निती से दुखी होकर सीहोर जिले का अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रहे सुन्दरलाल राठौर ने भी अपने पद से इस्तीफा देते हुए जिला कार्यकारिणी भंग कर दी है। जिसकी सूचना म.प्र.पेंशनर्स समाज के प्रांतीय अध्यक्ष श्री डी.पी.दुबे को प्रेषित कर दी गई है।








