स्वर्गीय श्री कैलाश नारायणजी की स्मृति में राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज से

Join Us

सीहोर। स्वर्गीय श्री कैलाश नारायणजी की स्मृति में राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज मंगलवार, 12 अगस्त 2025 से स्थानीय चर्च ग्राउंड पर शाम 4 बजे से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 16 टीम में भाग ले रही है। प्रति 1 दिन चार मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, नीमच, सीहोर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, देवास, सिंगरौली सहित प्रदेश भर की टीम भाग लेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन चर्च ग्राउंड एवं आवासीय खेल मैदान पर किया जा रहा है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने दी।

Previous articleहर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलों में की जाए विभिन्न देशभक्ति गतिविधियां आयोजित : कमिश्‍नर कृष्ण गोपाल तिवारी
Next articleगेड़ी लड़ाई प्रतियोगिता  का आयोजन