मोदी सरकार ने वापस लिया आयकर विधेयक, कई सिफारिशों के मद्देनजर किया फैसला

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्र सरकार ने आज लोकसभा में आयकर विधेयक, 2025 वापस ले लिया। बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सदस्यों के शोर-शराबे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रवर समिति की रिपोर्ट के अनुसार आयकर विधेयक, 2025 को वापस लेने की अनुमति मांगी। प्रवर समिति की लगभग सभी सिफारिशें सरकार ने स्वीकार कर ली हैं। अन्य स्रोतों से भी सुझाव मिले हुए हैं जिन्हें सही विधायी अर्थ देने के लिए शामिल किया जाना जरूरी है।प्रारूपण, वाक्यांशों के संरेखण, परिणामी परिवर्तनों और परस्पर संदर्भों में कुछ सुधार किए गए हैं. इसलिए, प्रवर समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने आयकर विधेयक, 2025 को वापस लेने का निर्णय लिया है। नया इनकम टैक्स बिल सरकार के बड़े स्तर पर टैक्स सिस्टम के सुधार अभियान का हिस्सा है। इसका मतलब है कि सरकार टैक्स सिस्टम को आसान बनाना, टैक्स भरने की प्रक्रिया को सरल करना और लोगों को निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है।

Previous articleट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच पीएम मोदी की ‘दोस्त’ पुतिन से हुई बातचीत, भारत आने का दिया न्योता
Next articleरसोई गैस की सब्सिडी के लिए 42,000 करोड़ रुपये मंजूर, मोदी कैबिनेट में कई फैसलों पर मुहर