भारतीय मजदूर संघ और नगर पालिका कर्मचारी संघ आदि ने नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर का आभार व्यक्त किया

Join Us

सीहोर। रक्षाबंधन त्यौहार के पूर्व नगर पालिका सीहोर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार वेतन दिये जाने पर नगर निगम नगरपालिका कर्मचारी संघ इकाई सीहोर द्वारा नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर एवं समस्त पार्षदगण तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर कुमार का आभार माना। वही भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी और कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि रक्षा बंधन का पर्व से पहले वेतन मिलने से अच्छे से त्योहार मना सकेंगे कर्मचारी। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर का आभार व्यक्त किया गया। रक्षा बंधन के पर्व शहर में साफ-सफाई आदि की व्यवस्था की गई है। शहर में जाम जैसी स्थिति निर्मित नहीं हो इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए है।
आभार व्यक्त करने वालों में संजय शुक्ला जिला अध्यक्ष, भगवानदास राजपूत इकाई अध्यक्ष नगर निगम नगरपालिका कर्मचारी संघ इकाई सीहोर, विजय कोली, सहायक यंत्री, विष्णुप्रसाद मीना सहायक लेखाधिकारी, मुकेश राठौर लेखापाल,  चन्द्रप्रकाश राठौर कार्यालय अधीक्षक कार्यकारिणी सदस्य कमोद सिंह, हरीश सोलंकी, आनन्द कुशवाह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, बाबूलाल वर्मा, राजदीप सिंह, अशोक शर्मा, वैभव लोवानिया, राजसिंह, स्वदेश विश्वकर्मा, जितेन्द्र नाथ, अनुभव सिंह बैस, शैलेन्द्र सिंह, प्रभात महेश्वरी, अनूप सिसौदिया, दानिश कुरैशी, हरीश राठौर, सपना मालवीय, हरिसिंह, जमील खां सहित समस्त कर्मचारीगण शामिल है।

Previous article90 वर्ष के बुजुर्ग किसान को बेल की जगह स्वयं हल जोतने पर चंदेरी के किसानों ने बढ़ाया मदद का हाथ नया ट्रैक्टर से 90 वर्ष के बुजुर्ग हलदर किसान की जमीन की करेंगे हकाई बुवाई
Next articleव्यवस्था नहीं तो बुलाया क्यों?