आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपकी व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आज आप परिवार के साथ बाहर मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज आप दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जायेंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है, जिससे आपको ओवर टाईम करना पड़ सकता है। आज आप रुपए–पैसों के मामले में लापरवाही न करें और सारी चीजें अच्छे से चेक करें। आज टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस में आपको अच्छा लाभ होगा।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ुशी से भरा रहेगा। आज आपको सरकारी कार्यों में सफलता मिलने से मन संतुष्ट होगा। आज आप बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं, जहां आप अच्छा समय बितायेंगे। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन बहुत ही अनुकूल है, आप पारिवारिक और ऑफिस की गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में कामयाब रहेंगी।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज प्राइवेट क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप घरवालों के साथ अच्छा समय बितायेंगे, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय पर पूरा हो जायेगा।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आपको व्यापारिक दृष्टि से अच्छा लाभ होगा और आपके क्लाइंट के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे। आज आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आज आपको अच्छा डाइट प्लान तैयार कर लेना चाहिए।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है, बिजनेस में आपको अच्छी डील मिलने वाली है। आज आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों में हाथ बटायेंगे। आज मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आज आपको ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज आपके घर नन्हे मेहमान के आगमन का योग बन रहा है।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप बिजनेस में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। आज का दिन राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए फेवरेबल रहेगा। आज आप बिजनेस को आगे ले जाने के लिए ऑफिस में चल रही जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप एकाग्र मन से काम करेंगे, जिससे आपका काम सही समय पर पूरा हो जायेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे होटल में डिनर करने जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से बचें, हो सके तो किसी की सहायता ले-लें। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को अधिकारियों से मदद मिलेगी, जिससे काम का बोझ कम हो जायेगा।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप घर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं, जिसे आप बहुत अच्छे से पूरा करेंगे। आज डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है।
मकर राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज बिजनेस में आपको अच्छा लाभ होगा, जिससे आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने का मन बनाएंगे।
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजनाएं भी बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज आपका अधिकतम समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा।
मीन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आज बैंक में कार्यरत व्यक्ति अपना काम समय से निपटा लेंगे। आज सामाजिक कार्यों में आपका योगदान बना रहेगा, जिससे आपकी समाज में पहचान बढ़ेगी। आज आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा और आज राजनीतिक व्यक्तियों के साथ मुलाकात लाभदायक साबित होगी। आज घर में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

 

 

Previous articleश्रद्धालुओं की भीड़ संभालने असफल क्यों
Next articleएसआईआर पर संसद में चर्चा से बच रही है सरकार : गौरव गोगोई