शांतिनिकेतन स्कूल में हुआ पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम

Join Us

नशे से दूरी है जरूरी विषय पर हुई प्रतियोगिता

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम द्वारा नशा मुक्ति पर समाज में जागरूकता लाने हेतु नशे से दूरी है जरूरी विषय पर विभिन्न स्कूलों में भिन्न.भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत शांतिनिकेतन मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम में नशे से दूरी है जरूरी विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजन किया गया था। जिसमें 52 विद्यार्थियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता में कक्षा 12 वीं की विदुषी केवट तृतीय स्थान पर कक्षा दसवीं की करुणा शर्मा द्वितीय स्थान पर एवं कक्षा 11वीं की सत्यजा तिवारी प्रथम स्थान पर रहे। मैराथन प्रतियोगिता में शांतिनिकेतन के छात्र पुष्पेंद्र कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर शाला की चेयर पर्सन श्रीमती ग्रेस जॉर्ज एवं शाला की उपप्रधानाचार्या डॉ हेमलता पुरोहित ने विजेताओं को पुरस्कृत कर आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Previous articleजमीन पर दरी पर बैठने की बजाय अब मेहराघाट स्कूल के विद्यार्थी निजी स्कूल की तरह बेंच और डेस्क पर बैठकर करेंगे पढ़ाई
Next articleमनोहारी शिक्षा के वृक्ष को अंग्रेजों ने नष्ट कर दिया रू प्रो उपाध्याय