मेष राशि: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बढिय़ा धन लाभ होगा, सुख – सुविधा में बढ़ोतरी होगी। आज आप परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आपको किसी काम को पूरा करने में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिये ठीक – ठाक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको बड़ा लाभ होगा। आज आप परिवार के साथ बैठकर जरुरी विषय पर चर्चा करेंगे। किसी एंट्रेस एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्र आज अपने सीनियर से मदद ले सकते हैं। आज आपको रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिसका उपयोग आप निजी कार्यों के लिए कर सकते हैं।
मिथुन राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्द ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य का पूरा होना संभव है।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का अच्छा परिणाम मिलेगा। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे पूरा दिन आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आज इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े व्यक्ति कोच की मदद से करियर में आगे बढेंगे।
सिंह राशि: आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे, जिसके आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज आपको मानसिक उलझन से राहत मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका सामाजिक दायरा और सम्मान दोनों बढेंगे।
कन्या राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाकर आप जीवन में आगे बढेंगे। आज समाज सेवा से जुड़े व्यक्तियों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा और सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप अपनी वाणी पर संयम बना के रखें और व्यर्थ के मामलों से दूर रहें।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप नयी जमीन से संबंधित लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज का दिन सुखद बीतेगा, आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। युवाओं को आज अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। आज आप बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताये। आज आप पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों की आय में वृद्धि होगी और बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में ताल – मेल बना रहेगा। आज आपको किसी असहाय व्यक्ति की सहायता करने का मौका मिलेगा।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपके व्यवहार में विनम्रता बनी रहेगी, जिससे कर्मचारी आपसे प्रसन्न होंगे। आज आपको नौकरी में ट्रान्सफर से जुड़ी खबर मिल सकती है। आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए, व्यायाम और खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
कुम्भ राशि: आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में विस्तार को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आज आप कुछ समय प्रैक्टिकल और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ व्यतीत करे , जिससे आपके स्वभाव में भी पॉजिटिव परिवर्तन देखने को मिलेगा।
मीन राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत को लेकर जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आज आप कुछ समय एकांत या फिर आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करें, जिससे आपके मन को शांति मिले। आज टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस में सुधार आएगा।






