नपा का स्वच्छता अभियान जारी: प्राइवेट बस स्टेंड अंडर ब्रिज के पास से हटाया कचरे का ढेर

Join Us

नर्मदापुरम्। नगरपालिका द्वारा शहर को साफ स्वच्छ रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। लगातार चल रहे स्वच्छता अभियान में अब नागरिक भी भागीदारी करने लगे हैं। कचरा वाहन आने पर कचरा उसी में डाल रहे हैं। लोग अब कचरा वाहन आने का इंतजार करने लगे हैं।

स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर लगातार नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जहां कहीं भी कचरे का ढेर होता है उसे तुरंत उठा लिया जाता है। साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का भी निराकरण किया जा रहा है। जहां से जहां से साफ सफाई की शिकायत आई थी वहां भी जेसीबी और स्वच्छता दूतों की मदद से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

Previous articleद चैम्प्स फन स्कूल का स्थापना दिवस चैम्प्स डे मनाया गया
Next articleईमानदारी की मिसाल बने लक्ष्मी नारायण साहू, साइबर सेल की मदद से लौटाया 75 हजार का मोबाइल