समेरिटंस की छात्रा आरुषि कोरिया में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

Join Us

नर्मदापुरम। साउथ कोरिया में आयोजित होने जा रही कुराश चैंपियनशिप में समेरिटंस विद्यालय की छात्रा आरुषि सल्लाम का चयन भारतीय टीम में हुआ है। आरुषि 33 किलो ग्राम वजन समूह में प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। ज्ञात रहे कि इसके पूर्व आरुषि ने कई राष्ट्रीय कुराश खेल प्रतियोगिता में पदक अर्जित कर चुकी है।

यह चैंपियनशिप साउथ कोरिया के चोंग जु शहर में आयोजित होगी। उक्त जानकारी आरुषि की कोच वैशाली तिवारी ने दी। इस उपलब्धि के लिए मध्य प्रदेश कुराश खेल सचिव अंतर्राष्ट्रीय रेफरी राहुल व्यास विद्यालय के संचालक डॉक्टर आशुतोष कुमार शर्मा प्राचार्य प्रेरणा रावत आरके सिंह राजेंद्र रघुवंशी सचिन खंपारिया ने शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Previous articleसमेरिटंस स्कूल में कैडेट्स को बांटे ए प्रमाण पत्र
Next articleद चैम्प्स फन स्कूल का स्थापना दिवस चैम्प्स डे मनाया गया