मेष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, धन लाभ के नए स्रोत नजर आ सकते हैं। आज बिजनेस में उत्साह के साथ आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, आप से प्रतिस्पर्धा करने वालों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है।
वृष राशि: आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा। आज पराक्रम और धैर्य की वृद्धि होगी। रोजगार में आपको बड़े मौके मिलेंगे, जिनका लाभ उठाकर आप बढिय़ा धन कमायेंगे। किसी सोचे हुए काम की शुरुआत आज करेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द से भरा रहेगा। आज किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलेंगे।
मिथुन राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दैनिक जीवन की गतिविधियां अच्छी चलेंगी। आपका मन काम में लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहित जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है।
कर्क राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज सारा काम आपके हिसाब से होगा, आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। आज भाई बहनों के साथ मौज-मस्ती करेंगे, बाहर घूमने जायेंगे। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आपके जरूरी कार्य बनेंगे।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।
कन्या राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपके व्यापारिक मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ डिनर करने बाहर जायेंगे इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। प्राइवेट ऑफिस में कार्यरत व्यक्तियों को आज पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। छात्र आज अपनी पढाई पर अच्छे से फोकस करेंगे, सीनियर्स का साथ मिलेगा। कपड़ा व्यापारियों को अधिक धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोतरी होगी, परिवार में सम्पन्नता रहेगी।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज व्यापार में आपको बढिय़ा लाभ मिलेगा। आज नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने से ख़ुशी होगी। नया वाहन लेने का विचार परिवार जनों से करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन मिलने के चांस बन रहे हैं। पारिवारिक सुख सौहार्द बना रहेगा, संतान से सुख मिलेगा।
धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑटोमोबाइल कम्पनी में काम करने वाले व्यक्तियों को आज आर्थिक लाभ होगा। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे, परिवार का सहयोग मिलेगा। आज ससुराल पक्ष से मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
मकर राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी, कारोबार में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
कुम्भ राशि आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज व्यापारिक गतिविधियों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी का फैसला आज आपके पक्ष में आ सकता है। आज घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज आप परिवार के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते है। आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉजि़टिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। काम के साथ – साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।
मीन राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में बढिय़ा धन लाभ होगा, भौतिक सुख – सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। छात्र आज किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं।
घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढिय़ा रहेगा।






