आदित्य वाहिनी ने मनाया करपात्री जी महाराज जन्मोत्सव

Join Us

गौ रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज का जन्मोत्सव आदित्य वाहिनी द्वारा हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।अंजनी धाम में आयोजित समारोह में सर्व प्रथम स्वामी जी का पूजन अर्चन कर आरती की गई । तत्पश्चात् सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। आचार्य परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ.एच. पी. तिवारी द्वारा स्वामी करपात्री जी महाराज के गौ रक्षा आंदोलन का मार्मिक चित्रण किया गया। आदित्य वाहिनी के जिला संयोजक जीवेश पांडे ने उपस्थित जनों को गौ रक्षा का संकल्प दिलाया।
समारोह में पंडित चिंतामन दीक्षित,रामायण प्रसाद चौबे, सुमित प्यासी, आशीष शुक्ला, गोपाल विश्वकर्मा , सचिन अवस्थी , संजू पटेल, रमेश दुबे,मनोज पटेल, सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी और गोरक्षक उपस्थित थे।

Previous articleबुंदेली लोक काव्य के रंग
Next articleकारगिल विजय दिवस सेना के वीर जवानों के अदम्य साहस, बलिदान और शौर्य का प्रतीक :- दुर्गादास उइके