एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पोधारोपण
सीहोर । भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल सीहोर द्वारा कारगिल विजय दिवस के असवर पर नगर के शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्मारक वीर शहीदों को नमन किया एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के निमित पौधा रोपण किया जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल मालवीय एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ,जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार युवा मोर्चा ,नगर मंडल अध्यक्ष सुनील राय ,हर्ष ताम्रकार समीर सेन ,दीपांशु राठौर ,प्रिंस राठौर ,तुषार सोनी ,विशाल पाटीदार ,दीपक राठौर ,राहुल राठौर ,विशाल बिलवा ,राज ठाकुर ,लैविश राजपूत ,गौरव राय ,मोंटी राठौर ,अनिल नामोदिया ,मनीष परमार ,दीपक राठौर ,अनिमेष जैन ,मोहित सेन सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।








