वीआईटी भोपाल एन.एस.एस. इकाई ने वृक्षारोपण का सफल आयोजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा

Join Us

पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति समर्पित अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए, वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) इकाई द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन गुरुवार, दिनांक 24-07-2025  को किया गया। इस प्रेरणादायक पहल के अंतर्गत विश्वविद्यालय में कुल 3,000 पौधों का रोपण  किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 500 से अधिक स्वयंसेवकों ने 15 समूहों में विभाजित होकर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की।

इस भव्य वृक्षारोपण अभियान के मुखय आकर्षण सुश्री अर्चना पटेल (डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर, वन विभाग, मध्य प्रदेश), श्री जितेंद्र गुप्ता (उप वन संरक्षक, अनुसंधान एवं विस्तार शाखा, वन मुख्यालय, वन भवन, भोपाल), श्री एल्विन बर्मन (उपवन मंडल अधिकारी, सीहोर) एवं श्री नवनीत झा (रेंजर, सीहोर) रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति और प्रेरक उद्बोधन ने सभी प्रतिभागियों को पर्यावरणीय उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। सुश्री अर्चना पटेल ने अपने संबोधन में वृक्षों के संरक्षण और जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सतत विकास की दिशा में योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया।

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव के.के.नायर की प्रतिष्ठित मौजूदगी और विशेष मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उनकी उपस्थिति ने छात्रों को अधिक उत्साह के साथ वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आम, अमरुद, नीम, बरगद, कदम, बादाम, पीपल, जामुन, आंवला आदि वृक्षों का रोपण किया गया। इस दौरान छात्रों में अपने कार्य कौशल, जिम्मेदारी, और एकता का अद्भुत परिचय दिया। इस पहल ने विद्यार्थियों को प्रकृति के साथ अपने संबंध को पुनर्स्थापित करने का अवसर प्रदान किया।

रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. विनोद भट्ट, डॉ. देवव्रत गुप्ता, तथा डॉ. पूजा वर्मा के विशेष मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम अत्यन सफल रहा। यह आयोजन न केवल संगठनात्मक दृष्टि से अनुकरणीय रहा, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी प्रभावशाली सिद्ध हुआ। वीआईटी भोपाल एन.एस.एस. इकाई आने वाले समय में भी ऐसे ही रचनात्मक और समाजोपयोगी आयोजनों के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने के अपने संकल्प को जारी रखेगी।

Previous articleश्री सत्य साईं विश्वविद्यालय सीहोर में व्यास पूजन
Next articleभाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल सीहोर द्वारा कारगिल विजय दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान