ऑपरेशन सिंदूर जारी, दूसरी ओर से किसी भी दुस्साहस के लिए चौबीसों घंटे तैयार सेना

Join Us

नई दिल्ली,(ए)। भारतीय सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी संगठनों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर जारी है और सेनाएं दूसरी ओर से किसी भी दुस्साहस के लिए चौबीसों घंटे तैयार हैं। सीडीएस चौहान ने कहा कि जैसा कि मैंने पहले कहा युद्ध में कोई दूसरा नहीं होता, और ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देकर कहा कि, जो अभी भी जारी है, हमारी तैयारी का स्तर बहुत ऊंचा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम प्रौद्योगिकी के निरंतर विकास से प्रेरित एक अभूतपूर्व गति देख रहे हैं। अब हम उस मोड़ पर खड़े हैं, जहां मैं सैन्य मामलों में तीसरी क्रांति कहता हूँ, जिसे मैंने अभिसरण युद्ध के रूप में गढ़ा है। युद्ध का यह रूप गतिज और अगतिज साधनों का सम्मिश्रण करता है, और पहली और दूसरी पीढ़ी के युद्ध के तत्वों को तीसरी पीढ़ी के युद्ध के साथ जोड़ता है। यह सामरिक, परिचालन और रणनीतिक क्षेत्रों का अभिसरण है। सीडीएस सिन्हा ने कहा कि यह समय है जब सेना को शस्त्र (युद्ध) और शास्त्र दोनों को समझना चाहिए।पहलगाम हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी समूहों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जोरदार और सटीक हमले किए और नौ से ज़्यादा आतंकवादी शिविरों को नष्ट किया। ये ठिकाने जैश-ए-मोहम्मद (जेम) और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के प्रमुख कमांड सेंटर थे, जो पुलवामा (2019) और मुंबई (2008) जैसे बड़े हमलों के लिए ज़िम्मेदार थे। इस हमले में 100 से ज़्यादा आतंकवादी मारे गए।

Previous articleलोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण
Next articleड्रोन से दागी जाने वाली प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल का डीआरडीओ ने किया सफल परीक्षण