ग्वालटोली में चंद्रशेखर आजाद चौक पर मनाई आजाद की जयंती

Join Us
नपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधिगणों ने किया माल्यार्पण  
नर्मदापुरम्। ग्वालटोली स्थित चंद्रशेखर आजाद चौराहे पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर आजाद चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, भाजपा नेता लोकेश तिवारी, रोहित गौर, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पार्षद रेखा यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेतागण उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Previous articleरेलवे कर्मचारियों के लिए आयोजित होगी वंदना बैडमिंटन ट्रॉफी प्रतियोगिता
Next articleसावन शिवरात्रि पर मंदिरों में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, भक्तों ने किया अभिषेक