सशक्त हस्ताक्षर का श्रावणी काव्य महोत्सव

Join Us

हरियाली और प्रकृति की रचनाएं

जबलपुर।साहित्य, समाज, संस्कृति के लिए समर्पित संस्था सशक्त हस्ताक्षर के 38 वे काव्य महोत्सव में अतिथियों ने कहा कि हरियाली औऱ प्रकृति का वातावरण कवियों को सृजन की प्रेरणा देता है।कवि ऋषि दृष्टि सम्पन्न होता है इसलिए कवियों का सृजन समाज को मार्गदर्शित करता है। सशक्त हस्ताक्षर संस्था के संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा के संयोजन में जानकीरमन महाविद्यालय में आयोजित काव्य महोत्सव के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि सोहन सलिल थे।अध्यक्षता वरिष्ठ विचारक, साहित्यकार महामहोपाध्याय डॉ. हरिशंकर दुबे ने की।सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण थे।मंगलभाव डॉ. संध्या जैन श्रुति एवं सहेन्द्र श्रीवास्तव ने व्यक्त किये।
इनका हुआ सम्मान
समारोह में साहित्य एवं समाज सेवा के लिए सोहन परोहा सलिल ,डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, देवेंद्र श्रीवास्तव देवेश एवं गोपाल प्रसाद रैकवार को अंगवस्त्र,कलमश्री, मानपत्र से अतिथियों के साथ गणेश प्यासा,संगम त्रिपाठी,अरुण शुक्ल ने सम्मानित किया।
काव्य महोत्सव में हुई काव्य रस वर्षा
समारोह में
दीनदयाल तिवारी, डॉ. विजय किसलय, संतोष नेमा, कुंजीलाल चक्रवर्ती, संदीप खरे, अखिलेश खरे कछरगांव,लखन लाल रजक,अरविंद मोहन नायक, जी. एल.जैन,संजय पाण्डेय,विवेक शैलार, प्रकाश सिंह ठाकुर इंद्राणा ने विविध विषयों की रचनाएं प्रस्तुत करते हुए सावन और प्रकृति का अभिनंदन किया। अतिथि स्वागत ज्योति प्यासी, आरती श्रीवास्तव, धनंजय कुमार श्रीवास्तव,चंद्रकांत जैन ने किया ।सम्पूर्ण समारोह का कुशल संचालन गणेश श्रीवास्तव प्यासा एवं आभार प्रदर्शन महासचिव गुलजारी लाल जैन ने किया ၊समारोह में अजय मिश्रा, विनय शर्मा ,संजय गर्ग, पराग तैलंग आदि की उपस्थिति रही।

Previous articleमण्डल के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर चलाया गया किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान
Next articleस्मार्ट मीटर, जर्जर लाइनें और बिजली कटौती ने जबलपुर की जनता को किया बेहाल – कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने सरकार और विभाग को घेरा