शांतिनिकेतन से आयुषी साहू जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता की उपविजेता

Join Us
नर्मदापुरम। “अंतर्राष्ट्रीय” शतरंज दिवस के अवसर पर जिला शतरंज संघ द्वारा जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई ।इस प्रतियोगिता का आयोजन तीन स्तरों पर किया गया अंडर 12  अंडर 20 एवं सीनियर ग्रुप अंडर 12 ग्रुप में शांतिनिकेतन मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम के कक्षा सातवीं के छात्र प्रांजल यादव और अभय गौर ने टॉप 10 में स्थान बनाया । कक्षा छठवीं की छात्रा आयुषी साहू ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिसमें पुरस्कार ₹700 रुपए एवं ट्रॉफी जीती। अंडर 20 ग्रुप में शाला के कक्षा दसवीं के छात्र पारस हिनवार तथा कक्षा 12वीं के छात्र अथर्व मालवीय कक्षा नवमी के छात्रा दृष्टि अग्निहोत्री कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा याशिका गौर और कक्षा सातवीं के छात्र शाश्वत तिवारी कक्षा आठवीं की छात्र सौरभ साहू ने टॉप 10 में स्थान बनाया। कक्षा ग्यारहवीं की सत्यजा  तिवारी तथा हर्षिता तिवारी को सांत्वना पुरस्कार  मिला। शाला के लाइब्रेरियन किशोर मलोसे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने शाला का प्रतिनिधित्व किया । शाला की चेयरपर्सन श्रीमती ग्रेस जॉर्ज एवं शाला की उप प्रधानाचार्या डॉ हेमलता पुरोहित में सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर आशीर्वाद दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Previous articleराष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के द्वारा खरीदी केदो का किया जा रहा निरिक्षण
Next articleसक्रिय राजनीति से दीक्षित ने दिया इस्तीफा