नर्मदापुरम । भा.म.सं. से संबद्ध न.पा.कर्म. मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया है कि विगत दो दिन पहले माह जून के मासिक वेतन का भुगतान कुछ सफाई कर्मचारियों को किया गया है बाकी पदस्थ कर्मचारी/श्रमिकों को अभी तक मासिक वेतनों का भुगतान नहीं किया गया है जिसके परिणामस्वरूप स्कूल कालेज में बच्चों के एडमिशन नहीं हो पा रहे हैं खान-पान दवाईयां इलाज को लेकर कर्मचारियों की पारिवारिक स्थिति आर्थिक शोषण के कारण चरमरा गई है बैंक लोन पर भी विपरीत असर पड़ रहा है नगरपालिका में व्याप्त चर्चा के अनुसार ज्ञात हुआ है कि अभी तक शासन से चुंगी क्षतिपूर्ति ड्राफ्ट नहीं आया है कुछ लोग कह रहे हैं कि विधुत विभाग कि बकाया राशि ड्राफ्ट से जमा हो गई है इसलिए वेतन के लाले पड़ रहें हैं और कुछ कर्मचारियों के बीच चर्चा व्याप्त हैं कि नव नियुक्त संभागीय संयुक्त संचालक के चरण अशुभ है इसलिए आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है कर्मचारियों कि आर्थिक स्थिति के पक्ष मे संचनालय से आदेश जारी किये गये है कि प्रत्येक माह के पहले दिवस कर्मचारियों को मासिक वेतनो का भुगतान कर दिया जावे एवं मजदूर संघ से किये गये समझौते में लिखित आश्वासन दिया गया है कि प्रत्येक माह कि दस तारीख कि समयावधि में मासिक वेतनों का भुगतान सभी कर्मचारियों को कर दिया जावेगा जिनकी अवमानना नगरपालिका के द्वारा लगातार कि जा रही है। सत्य सनातन हिंदू धर्म से संबंधित भाई-बहन के अटूट रिश्ते व प्रेम से संबंधित महान पर्व दिनांक – 09/08/2025 में रक्षाबंधन पड़ रहा है।







