पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बनी चौथी आर्थिक महाशक्ति : नायब सिंह सैनी

Join Us

जींद  (आरएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और देश दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी आर्थिक महाशक्ति बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने में हरियाणा केंद्र के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जींद में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाराजा अग्रसेन धर्मशाला का उद्घाटन और नंदी व कामधेनु गौशाला का भूमि पूजन भी किया। उन्होंने धर्मशाला के लिए अपनी ओर से ?31 लाख देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री सैनी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास देश के विकास का कोई स्पष्ट एजेंडा नहीं था, जबकि वर्तमान सरकार का एकमात्र लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हरियाणा की बेटी हैं और उनका पूरा जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है।
कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनके लिए दिल्ली कर्मभूमि है और हरियाणा जन्मभूमि। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सौंपे गए दायित्व का वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में दिल्ली और हरियाणा दोनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि दोनों सरकारें मिलकर मजबूती के साथ विकास की दिशा में आगे बढ़ेंगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक रामकुमार गौतम, रणधीर पनिहार और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
00

Previous articleअहमदाबाद प्लेन क्रैश : जांच में ‘इलेक्ट्रिक फायर’ का खुलासा, उड़ान के 26 सेकंड बाद ही शुरू हो गई थी गड़बड़ी
Next articleपीएम मोदी ने की टीवीएस मोटर कंपनी के चेयरमैन से मुलाकात, कहा- कच्छ की खूबसूरती दिखाने के उनके प्रयास सराहनीय