सीहोर। रविवार को निंजा फ्यूजऩ मार्शल आर्ट अकादमी द्वारा कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के हर क्षेत्र से कराते प्रतियोगीयो ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों में युवराज परमार, वैष्णवी परमार, मानव राठौड़, तृषा चौहान, निवेश चंदेले, अंश पाटीदार, इलाक्षी पाटीदार, प्रियांक, भैरवी, अंशुल सेन, अनंत सेन, विनय कौशल, ऋषिका जावेरिया, इशिका जावेरिया, जिनिशा नागर, रोहन जावेरिया, भूमिका राठौड़, उद्धव कौशल जिन्होंने यलो, ग्रीन, ऑरेंज, ब्लू, पर्पल बेल्ट प्राप्त किए। परीक्षा ग्रैंडमास्टर दीपांशु दिशावरी के मार्गदर्शन में निंजा फ्यूजऩ मार्शल आर्ट अकादमी नेहरू कॉलोनी स्टेशन रोड पर संपन्न हुई। साथ ही अकादमी के सेक्रेटरी बबलू दिशावरी शामिल रहे और सभी खिलाडियों को सुभकामनाये दी व उनका उत्साह वर्धन किया।








