सीहोर। अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसीराम नागर, अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री समंदर पटेल व शीर्ष नेतृत्व की सहमति से अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा युवा संघ के राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय नन्देड़ा द्वारा राजेन्द्र नागर को अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा युवा संघ के राष्ट्रीय सचिव मनोनित किया गया है। साथ ही आशा व्यक्त की गई है कि आप अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा युवा संघ के इस कार्यकाल में समाज हित में अपना योगदान देंगें।
मनोनय किये जाने पर राजेन्द्र नागर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका मैं पुरी सक्रीयता के साथ निवर्हन करूंगा एवं समाज के उत्थान के लिये हमेशा प्रयासरत् रहुंगा। इनकी इस नियुक्ति पर धाकड़ समाज में हर्ष व्याप्त है। श्री नागर के मनोनयन पर बधाई व शुभकामनाऐं देने वालों में प्रमुख रूप से मुकेश नागर, विनोद नागर, हेमन्त नागर, गोलू नागर, सतीष नागर, कमलेश नागर, राधेश्याम नागर, पंकज नागर, जगदीश नागर, संतोष नागर, जितेन्द्र नागर आदि शुभचिंतक शामिल हैं।








