मध्य रात्रि में कच्चे मकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग
पीडि़त जिला चिकित्सालय में भर्ती कार्यवाही मांग
सीहोर। सीहोर जिले की आष्टा तहसील के ग्राम भँवरा की अनुसूचित जाति की महिलाऐं ममता सूर्यवंशी, शकुंतला सूर्यवंशी, रेखा सूर्यवंशी, राजलबाई सूर्यवंशी ने बताया कि दिनांक 19 जुलाई 2025 की मध्य रात्रि के समय अनावेदकगण तेजसिंह पिता शेरसिंह, पप्पु पिता शेरसिंह, ओमप्रकाश पिता शेरसिंह, विरेन्द्र, रामप्रसाद, राजकुमार पिता रामप्रसाद सूर्यवंशी द्वारा धार दार हथियार से घर में बंद कर प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया तथा घर के चारों ओर प्रेट्रोल छिडक़ कर आग लगा दी। जिससे घर में जीवन उपयोगी घरेलू सामान व बगदा जल गया। पुलिस को सुचित करने पर पुलिस की कोई मदद नही मिली। पीडि़त महिलाओं ने 100 डायल करने पर डालय 100 पहुंची पीडि़त महिलाओं के रिश्तेदार दौलतपुर के ममलेश बड़ोदिया द्वारा प्रायवेट वाहन से भँवरा गाँव पहुंचे और आष्टा थाने आने पर आष्टा में मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा पूर्णत: मदद नही की गई है और आफआईआर की कापी भी नही दी गई है। मौके पर पहुंची 100 डायल ने पीडि़तों के सामने आष्टा पुलिस को सुचित करते हुए कहा कि महिलाऐं झूठ बोल रही है, इन्होने अपने हाथ से शरीर में चौटे पहुंचाई है तथा स्वयं द्वारा ही घर में आग लगाई गई है। इस प्रकार आष्टा थाने ने हमारी एफआईआर नही काटी। 24 घण्टे बीत जाने के बाद आष्टा पुलिस द्वारा गाँव में अपरोधियों को गिरफ्तार नही किया गया है। ग्राम में सुरक्षा के इंतजाम नही है। अनावेदकगण सुने घर में कोई भी बड़ी दुर्घटकना कारित कर सकते हैं। पीडि़त घायल ममता सूर्यवंशी ने बताया कि हम दो लोग ममता सूर्यवंशी व शकुंतला सूर्यवंशी जिला चिकित्सालय सीहोर में भर्ती हैं व रेखा सूर्यवंशी तथा राजल बाई आष्टा चिक्तिसालय में भर्ती है, चारों पीडि़तों द्वारा प्रकरण में तत्काल न्याय की गुहार लगाई गई है।








