हरी घास के साथ अब नए लुक में दिखेगा बीएसआई क्रिकेट ग्राउंड और पिच

Join Us

सीहोर। शहर के एक मात्र क्रिकेट मैदान बीएसआई मैदान पर इन दिनों बारिश में पौधारोपण और समतलीकरण कार्य किया जा रहा है। यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बच्चे क्रिकेट का अभ्यास करने आते है और क्रिकेट अकादमियों के द्वारा यहां पर आने वाले खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, वीरु वर्मा और मनोज दीक्षित मामा की देखरेख में मैदान के कायाकल्प का कार्य जारी है।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि बीएसआई मैदान की पिच अब बहुत जल्द नए लुक में नजर आएंगी। इस ग्राउंड को समतल बनाया जा रहा है और इसके बाद इस पर आकर्षक हरी घास लगाई जाएगी। 70 गज बाउंडरी वाले इस ग्राउंड पर पिचों को भी नया लुक दिया जा रहा है। इस क्रिकेट ग्राउंड पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए यह खुशखबरी से कम नहीं है। हजारों रुपए की लागत से ग्राउंड को कराया जा रहा समतल, क्रिकेट पिच पर घास लगाने और समतलीकरण का काम एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो पिच को खेलने के लिए तैयार करती है। यह सुनिश्चित करता है कि पिच समतल और स्थिर हो, जिससे बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान अवसर मिल सकें।
क्रिकेट अकादमी, युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट के खेल में महारत हासिल करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करती है। ये अकादमियां, अनुभवी कोचों के मार्गदर्शन में, खिलाड़ियों को तकनीकी, शारीरिक, मानसिक और रणनीतिक रूप से प्रशिक्षित करती हैं, ताकि वे अपने खेल को बेहतर बना सकें और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में सफलता प्राप्त कर सकें।

Previous articleदिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु सांसद आलोक शर्मा को दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद ने सौंपा ज्ञापन
Next articleमहिलाओं पर धार दार हथियार से प्राण घातक हमला