संस्कारधानी की ऐतिहासिक स्वागत परम्परा को उत्तर मध्य विधानसभा पुनः जीवंत किया: डॉ अभिलाष पाण्डेय
जबलपुर, । भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के अध्यक्ष बनने के उपरांत हुए प्रथम नगर आगमन पर उत्तर मध्य विधानसभा में विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय के नेतृत्व में 20 मंचों के माध्यम से ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी एवं नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का अध्यक्ष के रूप में प्रथम संस्कारधानी आगमन हुआ जिसमें उत्तर मध्य विधानसभा में पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा 20 से अधिक मंच लगाकर पुरुष वर्षा,ढोल और रैली के माध्यम से किया गया।
डॉ अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि ये उत्तर मध्य विधानसभा है जिसने संस्कारधानी की ऐतिहासिक परम्पराओं को सदैव जीवंत रखा है और सदैव पालन भी किया है और आज अध्यक्ष जी के स्वागत के माध्यम से भी हमने ये साबित किया है।
आज अध्यक्ष जी के आगमन पर मैं ये बात जरूर बताना चाहूंगा कि संस्कारधानी सदैव महापुरुषों की भूमि रही है मां नर्मदा का विशेष आशीर्वाद, जाबाली ऋषि एवं आर्चाय विनोबा भावे की तपोभूमि,रानी दुर्गावती का जल प्रबंधन के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के हमारे ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की भूमि है।आज के ऐतिहासिक स्वागत ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन पर्व की महत्ता का भी दर्शन करवाया।
हमारे अध्यक्ष जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में अभी हम और भी आगे जाते हुए कार्य करेंगे और नए आयाम स्थापित करेंगे।








