नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश शासन सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार कार्यालय नर्मदापुरम द्वारा निजि क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 24 जुलाई 2025 को माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर एवं 25 जुलाई 2025 को शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया में रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा।






