धरती पर स्पेस से छलांग लगाने वाले स्काईडाइवर की हुई मौत, बनाया था खास रिकॉर्ड,

Join Us

इटली( आरएनएस) । धरती पर स्पेस से छलांग लगाने वाले ऑस्ट्रिया के स्काईडाइवर फेलिक्स बॉमगार्टनर की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार इटली में एक पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में उनका निधन हो गया।रिपोर्ट में सामने आया कि बीमार होने के कारण बॉमगार्टनर ने अपने पैराग्लाइडर पर नियंत्रण खो दिया था। वह इटली के मध्य मार्चे क्षेत्र में पोर्टो सैंट एल्पिडियो के ऊपर उड़ान भरते समय यह हादसा हुआ। वह अपने मोटराइज्ड पैराग्लाइडर से नियंत्रण खो बैठे और एक होटल के स्विमिंग पूल के पास जमीन पर जा गिरे। जिस वजह से उनकी मृत्यू हो गई। स्विमिंग पूल में गिरने से एक महिला भी घायल हो गई है।बता दें कि बाउमगार्टनर ने साल 2012 में स्पेस से गुब्बारे से पृथ्वी पर छलांग लगाई, जिसमें उन्होंने ध्वनि की गति को मात दी थी।

 

Previous articleमैं नहीं बनाता महिलाओं की फोटो,’ ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की दी धमकी
Next articleपहले गाजा में चर्च पर बमबारी की जिसमें हुई 3 की मौत, फिर नेतन्याहू बोले- गोला भटक गया