सीहोर। स्थानीय सर्व विद्या शिक्षा समिति द्वारा संचालित न्यू ईमप्राइमिस हाई स्कूल के सभागार में भारतीय शिक्षण मंडल के बैनर तले व्यास पूजा उत्सव समारोह पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ । जिसमें संगोष्ठी की अध्यक्षता समाजसेवी अशोक कुमार सोनी ने की , मुख्य वक्ता अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला सीहोर के अध्यक्ष डॉ .विजेंद्र जायसवाल रहे साथ ही शिक्षिका के रूप में श्रीमती सुनीता सोनी का सम्मान शाल श्रीफल भेंट कर किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नूतन शर्मा ने किया ।मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ. विजेंद्र जायसवाल ने कहा कि गुरु प्रत्येक मनुष्य के जीवन में किसी ने किसी रूप में आते हैं चाहे वह शिक्षा के मंदिर में पढऩे ना गया हो तो भी उसके जीवन में गुरु का स्थान रहा है स्वयं भगवान को भी विद्या ग्रहण करने के लिए गुरु बनाना पड़ा और वह भी शिक्षा ग्रहण करने के लिए गुरुकुल पहुंचे। मनुष्य का प्रथम गुरु मां है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सविता राठौर, शेफाली यादव, प्रियांशी शर्मा ,कीर्ति अहिरवार ,अंकित कुशवाह, संदीप शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, विशाल परमार ,सपना चौरसिया, करीना कटारिया ,विनीता, जगदीश मेवाड़ा, आदि रहे। अंत में कार्यक्रम का आभार अंकित कुशवाह ने माना ।







