नशा मुक्ति हेतु जिला जेल में हुआ कार्यक्रम आयोजित

Join Us

सीहोर। नशे से दूरी ज़रूरी अभियान के तहत आज बुधवार को बेथेल फॉर रेफ्यूज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जिला जेल सीहोर में पंद्रह दिवसीय सेमिनार के आयोजन का आरम्भ किया गया। इस कार्यक्रम के पहले दिन उपस्थितजनों द्वारा सभी जेल बंदियों को नशे से होने वाले शारीरिक, आत्मिक और भावनात्मक नुकसान के बारे में समझाया गया तथा उनको नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। इस कार्यक्रम में जिला जेल उप अधीक्षक अक्षय कुमार, संस्था के संस्थापक रोबी मैथ्यू और बूसी रोबी सहित अनेक जेलकर्मी और बंदी जन उपस्थित रहे।

Previous articleडॉक्टर अम्बेडकर महिला आईटीआई में व्याप्त अनियमितताओं के संबंध में अभाविप ने सौंपा ज्ञापन
Next articleव्यास पूजा उत्सव समारोह 2025 के अंतर्गत हुआ गुरु शिष्य परंपरा पर संगोष्ठी का आयोजन