किसानों की 15 एकड़ जमीन डूब क्षेत्र में आने से किसानों के समक्ष गहराया आर्थिक संकट

Join Us

  पंचायत व राजस्व की लापरवाही के कारण किसान परेशान
सीहोर। सीहोर जिले के ग्राम जानपुर बावडिय़ा में शासन द्वारा निस्तारी तालाब का निर्माण किया गया, जिसमें राजस्व एवं ग्राम पंचायत की बड़ी पोल खुल गई है। शासन रिकार्ड में उक्त तालाब 379/1, रकबा लगभग 3 एकड़ में बताया गया। ग्राम जानपुर बावडिय़ा के पीडि़त कृषक हरीप्रसाद, मधुसुदन, सुरेश पारस बाई, कैलाशचन्द्र पंवार, राजेन्द्र पंवार आदि द्वारा तहसीलदार महोदय को आवेदन देते हुए सीमांकन कराये जाने पर उक्त तालाब खसरा क्रमांक 740/1, रकबा 7 एकड़, खसरा क्रमांक 692/2, रकबा 5 एकड़ में पाया गया। फसल डुबने पर पीडि़त कृषकों द्वारा कलेक्टर महोदय जिला सीहोर को वेस्ट वियर डाउन कराने हेतु लगभग पचासों बार आवेदन दिये गये परन्तु कोई सुनवाई नही हुई, जिससे पीडि़त कृषक बहुत दुखी  है। ग्राम के कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ से फसल में पानी हेतु वेस्ट वियर को ओर उठा रहे हैं, जिससे आये दिन गाँव में झगड़ा आदि उत्पन्न हो रहे हैं, जबकि तालाब टोटल निस्तार के लिये है ना कि किसी सिचाई के लिये।

Previous articleशासकीय भूमि पर दबंगों का अतिक्रमण
Next articleमप्र में बारिश से हुए डेम फुल