शासकीय भूमि पर दबंगों का अतिक्रमण

Join Us

 कार्यवाही के अभाव में बाला-बाला पर हो रही है खरीद फरोख्त
सीहोर। जिला सीहोर के ग्राम जानपुर बावडिय़ा पटवारी हल्का नम्बर 5 में खसरा क्रमांक 296, 294 एवं 319, रकबा लगभग 80 एकड़ पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण किया जाकर फसल आदि ली जा रही है, साथ ही बाला-बाला खरीद फरोख्त हो रही हैं एवं उक्त भूमि से गिट्टी बोल्डर आदि भी खेदकर बेचे जा रहे हैं, जिसकी ग्राम वासियों द्वारा कई बार शिकायत की गई, परन्तु तहसीलदार सीहोर द्वारा मौका स्थल पर जाकर निरीक्षण करके आ जाते हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई है, जिससे राजस्व की करोड़ों रूपयों  की भूमि पर दबंगों द्वारा पलिता लगाया जा रहा है। जिसकी ग्रामवासियों द्वारा कई बार शिकायत लेकिन कोई सुनवाई नही की जा रही है और दबंगों द्वारा किसानों को ही धमकाया जा रहा है। जिसकी कलेक्टर महोदय के समक्ष जनसुनवाई में पचासों बार आवेदन दिया जा चुके है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। कार्यवाही की मांग करने वालों में प्रमुख रूप से सौरम बाई बेवा पूनम चंद व ग्रामवासी।

Previous articleकांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट समर्पण और भक्ति का प्रतीक
Next articleकिसानों की 15 एकड़ जमीन डूब क्षेत्र में आने से किसानों के समक्ष गहराया आर्थिक संकट