विद्युत विभाग की मनमानी के चलते एक ही माह में उपभोक्ता का आया पन्द्रह हजार रूपये का बिल

Join Us

सीहोर। सीहोर के हाऊसिंगबोर्ड श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलोनी निवासी उमेश चौरसिया ने कलेक्टर महोदय को आवेदन देते हुए बताया कि मेरा वर्षों से लगभग हजार से 3 हजार रूपये के अन्तराज मीटर रिडिंग के हिसाब से बिजली बिल आता रहा है। परन्तु विद्युत कनेक्शन क्रमांक 2154013133 है, जिस पर विद्युत मंडल द्वारा माह अप्रैल में बिल क्रमांक अप्रैल/25 एन006466778, दिनांक 14 अप्रैल 2025 रीडिंग 1747 की राशि 14932 रूपये का दिया गया जो कि गलत है। उपभोक्ता ने इस संबंध में कलेक्टर से आवेदन के साथ पिछले 12 माह के बिल एवं भुगतान की छायाप्रति संलग्न की है, जिसमे अधिकतम बिल जून 2024 यूनिट 435 का बिल राशि 3847.00 रु. अधिकतम पूरे वर्ष में है। उपभोक्ता का यह भी कहना है कि मेरे घर में किसी भी प्रकार कोई कार्यक्रम/निर्माण कार्य नहीं हुआ जिसमें की विद्युत व्यय अधिक होना समझ में आ सके। उपभोक्ता ने अरोप लगया है कि विद्युत मंडल द्वारा सोलर पैनल के कनेक्शन के समय मीटर निकाल कर ले जाया गया एवं मनमाने तरीके से अधिक बिल दिया गया।
मेरे द्वारा विद्युत मण्डल में जाकर लिखित शिकायत की गई जिसका कोई निराकरण विद्युत मण्डल द्वारा नहीं किया गया। विद्युत मंडल द्वारा पहले तो 5-6 गुना बिल थमाया गया है उसके बाद आवेदक द्वारा सुधार की मांग सी.एम. हेल्पलाइन पर की गई तो उसे मांग आधारित शिकायत बताकर बिना निराकरण के ही बंद कर दी गई। इस हेतु उपभोक्ता ने जनसुनवाई में पूर्व में भी आवेदन दिया गया, परन्तु कार्यवाही नही होने पर मंगलवार, 15 जुलाई को पुन: जनसुनवाई में जिला कलेक्टर महोदय के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की है। अब देखते हैं कि उपभोक्ता ऐसे ही भटकता रहेगा या कोई कार्यवाही भी होगी।

Previous articleकमिश्नर भोपाल संभाग से की गई अपील के स्थगन आदेश का हो रहा है उलंघन
Next articleप्रांतीय उपभोक्ता संरक्षण समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, संगठन विस्तार व सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन