नई दिल्ली (आरएनएस) । अब स्मार्टफोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं रह गया है, यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। हम सिर्फ उनका इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि हमारी पहचान भी दिखाते हैं। ये हर समय हमारे साथ होते हैं। वे मीटिंग में हमारे पास रखे होते हैं, हमारी तस्वीरों में दिखते हैं, और अक्सर हमारे कपड़ों या एक्सेसरीज जितने ही हमारे बारे में बहुत कुछ बता जाते हैं। इसलिए फोन कैसा दिखता है और हाथ में कैसा महसूस होता है, यह उतना ही जरूरी हो गया है जितना कि वह क्या-क्या कर सकता है।
इस नए जमाने में, फोन का डिजाइन सिर्फ स्टाइल के बारे में नहीं है। यह आराम, सुविधा और आपकी पहचान के बारे में भी है। फोन का डिजाइन ऐसा होना चाहिए कि मोबाइल डिवाइस किसी भी जेब या बैग में आ जाए, आपकी हथेली में आराम से फिट हो जाए और हर जगह सूट करे। यही सब चीजें रियलमी 15 सीरीज के पीछे का सिद्धांत है, जो ब्रांड के अब तक के सबसे पतले और कर्व्ड डिजाइन को पेश करता है, जिसे हाथ में बेहद आरामदायक फील और आसानी से ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है।
फोन के डिजाइन के साथ-साथ उसकी स्क्रीन का अनुभव भी बहुत मायने रखता है। रियलमी 15 प्रो में नया 4डी कर्व+ डिस्प्ले है, जो किनारों पर घुमावदार है। इससे फोन को पकडऩा आसान हो जाता है और स्क्रीन देखने का अनुभव भी अच्छा होता है।यह कर्वेचर केवल देखने में ही नहीं शानदार नहीं है, बल्कि यह आपके हाथ में बढिय़ा तरीके से फिट हो जाता है। यह स्क्रीन स्पेस से किसी तरह का समझौता किए बना एक हाथ से भी आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। तकनीकी रूप से भी स्क्रीन शानदार है, जिसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ नेविगेशन स्मूद होता है, और अधिकतम ब्राइटनेस के साथ तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। इससे स्मार्टफोन शार्प दिखता है और हर तरह की परिस्थिति में आसानी से परफॉर्म करता है।फोन की मोटाई केवल 7.69एमएम है, यानी यह अब तक का सबसे पतला रियलमी फोन है। चाहे आप इसे किसी छोटे पर्स में रखें, कोट की जेब में या ऑफिस बैग में, यह आराम से फिट हो जाता है। यह उन लोगों के लिए एकदम सही है जो बिना पावर और परफॉर्मेंस से समझौता किए हल्का और कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं। इसकी डिजाइन इसे और भी प्रभावशाली बनाती है। अविश्वसनीय रूप से स्लिम होने के बावजूद, फोन में 7000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी दी गई है। आमतौर पर ऐसा करने से फोन मोटा और भारी हो जाता है लेकिन यहां न तो फोन के डिजाइन से समझौता किया गया है
00








