किशोर कुमार साधक ने इंग्लैंड में मचाया धमाल, लगातार 2 ओवर में 2 हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

Join Us

नई दिल्ली, (आरएनएस) । क्रिकेट में हैट्रिक लेना हर गेंदबाज का सपना होता है. हाल के दिनों में हैट्रिक लेना मुश्किल हो गया है क्योंकि बल्लेबाजों का दबदबा क्रिकेट के मैदान पर टी20 फॉर्मेट की वजह से हावी होने लगा है. लेकिन एक गेंदबाज है जिसने लगातार दो ओवरों में दो हैट्रिक लेकर रिकॉर्ड बनाया है.
जी हां, इंग्लैंड के सफोल्क काउंटी में 37 वर्षीय स्पिन गेंदबाज किशोर कुमार साधक ने यह रिकॉर्ड बनाया है, जिससे वह यह दुर्लभ उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं और भारतीय मूल के भी पहले गेंदबाज बन गए हैं.
साधक ने यह उपलब्धि ब्रिटेन में आयोजित काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन में केसग्रेव के खिलाफ एक मैच में इप्सविच और कोलचेस्टर क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए हासिल की. उन्होंने लगातार दो ओवरों में दो हैट्रिक विकेट लिए और इतिहास रच दिया.
इस मैच में उन्होंने कुल 21 रन देकर 6 विकेट हासिल किए. साधक ने कुल छह ओवर फेंके और पांच बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया. उन्होंने पांच बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया तो वहीं एक बल्लेबाजों को कैच आउट कराया. कोलचेस्टर को अपनी गेंदबाजी की बदौलत मैच 7 विकेट से जीत दिलाई. इस मैच के बाद किशोर कुमार ने कहा कि, इस उन्हें कई लोगों के फोन कॉल आए हैं.

 

Previous articleकार्लसन का दिमाग लाजवाब.. बिना कोई मोहरा गंवाए चैटजीपीटी को हराया
Next articleरियलमी 15 सीरीज बिल्कुल नए 4डी कर्व+ डिस्प्ले के साथ स्लिम डिजाइन को करती है फिर से परिभाषित