न्यू जर्सी (आरएनएस) । अमेरिका में न्यू जर्सी पुलिस चीफ स्कॉट तामागनी की बेटी ने दावा किया कि उसके पिता ने दस सालों तक उसके साथ यौन दुर्व्यवहार किया। कोर्टन तामनगी नामक लडक़ी ने बताया कि किस प्रकार उसके पिता, उनके पड़ोसी केविन स्लेविन और कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ यौन शोषण किया। एक पोडकास्ट ‘वी आर ऑल इनसेन’ पर बोलते तामागनी अपनी आपबीती सुनाई। उसने कहा कि उसके पिता अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर एक काला जादू या यूं कहें शैतानी अनुष्ठान को अंजाम देते थे। अनुष्ठान के दौरान लोगों ने उसके भाई-बहनों के साथ भी यौन दुर्व्यवहार किया। पॉडकास्ट में तामागनी ने बताया कि एक सुरंग में जाकर उसके पिता और कुछ लोग अजीबोगरीब अनुष्ठान करते। इतना ही नहीं अनुष्ठान के दौरान कई बच्चों और जानवरों को जिंदा जला दिया जाता। तामागनी ने बताया कि साल 2009 से लेकर 2020 तक यानी 4 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक, उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। तामागनी ने आगे बताया कि उसके पिता ने उसकी मां को धमकी दी थी कि अगर इसके बारे में उसने किसी को बताया तो वो उसे भी मार डालेगा। तामागनी की बहनों को भी उसके पिता ने अपना शिकार बनाया। उसने कहा कि बहनों को ड्रग देकर बेहोश कर दिया जाता और उसके साथ दुष्कर्म किया जाता। इस दौरान उनकी मां या तो बाहर रहती या कान में इयरफोन लगा लेती।








