अनंतपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई-जेसीबी से पक्का निर्माण तोड़ा गया

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। अनंतपुर में गुरुवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया की मौजूदगी में अमले ने सरकारी जमीन पर खड़े पक्के निर्माण को जमींदोज कर दिया। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी ने कब्जा हटाने के आदेश दिए थे। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। ताकि, हंगामा होने पर सख्ती से निपटा जा सके। पुलिस ने सडक़ के दोनों ओर से बेरिकेडिंग भी की थी।इस मामले में तहसीलदार त्रिपाठी ने नोटिस भी जारी किया था। बावजूद निर्माण नहीं तोड़ा गया। सोहेल अहमद निवासी अनंतपुर का जमीन पर कब्जा था। 3 हजार स्क्वायर फ ीट जमीन पर ग्राउंड और फस्र्ट फ्लोर का व्यवसायिक निर्माण कर कब्जा किया था। अनंतपुर की मुख्य सडक़ पर ही पक्का निर्माण किया गया था। इसे लेकर शिकायत भी हुई थी। जिसके बाद एसडीएम, तहसीलदार समेत पुलिस अमले ने यह कार्रवाई की।

Previous articleबंद ऋतु में कलियासोत जलाशय में अवैध मत्स्याखेट पर में की गई कार्यवाही
Next articleपेट्रोल-डीजल पम्पों की जांच दल ने किया विभिन्न पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण